दुबई की अर्थव्यवस्था में इस समय काफी तेजी देखी जा रही है. शहर में घरों और दुकानों का किराया रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. इसके साथ ही पूरे UAE में बिजनेस का माहौल मजबूत हुआ है और बैंक भी अब ज्यादा लोन दे रहे हैं.
मार्केट के हालात बताते हैं कि क्रेडिट, लोगों का भरोसा और प्रॉपर्टी की डिमांड एक साथ बढ़ रहे हैं. बैंकों की हालत पहले से बेहतर हुई है, जिसकी वजह से वे कारोबारियों और आम लोगों को आसानी से कर्ज दे पा रहे हैं.
Standard Chartered का मानना है कि आने वाले समय में UAE में बिजनेस एक्टिविटी और ज्यादा रफ्तार पकड़ेगी. इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.
