दुबई की सड़कों पर गाड़ी चलाने वाले सावधान हो जाएं। अगर आप बिना वजह हॉर्न बजाते हैं या तेज़ आवाज़ में म्यूज़िक सुनते हैं, तो अब आपकी जेब ढीली हो सकती है। दुबई पुलिस ने ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि शहर की शांति बनी रहे और सड़क हादसों का खतरा कम हो सके।
ℹ️: Iran-Oman Deal: Strait of Hormuz में जहाजों के लिए बदलेंगे नियम, अब बिना मंजूरी नहीं जा पाएंगे जहाज।
दुबई में हॉर्न बजाने पर कितना जुर्माना और क्या हैं नियम?
Roads and Transport Authority (RTA) के मुताबिक, गाड़ी का हॉर्न सिर्फ किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। इसे बातचीत का जरिया बनाना गलत है। अगर आप गुस्सा जाहिर करने के लिए, ग्रीन लाइट होने पर सामने वाले को जगाने के लिए या किसी को बुलाने के लिए हॉर्न बजाते हैं, तो आपको 400 दिरहम का जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही आपके ड्राइविंग लाइसेंस पर 4 ब्लैक पॉइंट्स भी लगाए जाएंगे। अस्पताल, स्कूल और मस्जिद जैसे ‘नो हॉर्न’ ज़ोन में हॉर्न बजाना पूरी तरह मना है।
दुबई पुलिस की मुहिम और उल्लंघन के आंकड़े
दुबई पुलिस ने इस समस्या को रोकने के लिए पूरे शहर में जागरूकता अभियान चलाया है। यह मुहिम ‘दुबई 2040 अर्बन मास्टर प्लान’ का हिस्सा है। मेजर जनरल सैफ मुहेर अल मजरूई ने बताया कि इन नियमों का मकसद सड़क पर सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देना है ताकि दुबई की आधुनिक छवि बनी रहे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में पूरे UAE में हॉर्न और तेज़ म्यूज़िक के कुल 3,054 उल्लंघन दर्ज किए गए, जिनमें से 1,622 मामले अकेले दुबई के थे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
दुबई में किन जगहों पर हॉर्न बजाना सख्त मना है?
स्कूल, अस्पताल और मस्जिद जैसे संवेदनशील इलाकों को ‘नो हॉर्न’ ज़ोन माना गया है, यहाँ हॉर्न बजाने पर जुर्माना लग सकता है।
हॉर्न के गलत इस्तेमाल पर कितनी पेनल्टी लगती है?
बेवजह हॉर्न बजाने या तेज़ म्यूज़िक चलाने पर 400 दिरहम का जुर्माना और लाइसेंस पर 4 ब्लैक पॉइंट्स मिलते हैं।
