मुंबई एयरपोर्ट पर 4 घंटे से भी अधिक देरी से फंसी फ्लाइट के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों के द्वारा बताया गया है की फ्लाइट मुंबई से दुबई जाने वाली थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सकी और यात्री करीब 4 घंटे के लिए एयरपोर्ट पर फंसे रहें।

यात्रियों को विमान से उतारकर transit lounge में इंतजार करने की सलाह दी गई

इस विमान में करीब 250 यात्री सवार थे जिन्हें उतारकर transit lounge में इंतजार करने की सलाह दी गई। दरअसल, Air India flight AI 909 सुबह 8.25am में मुंबई एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाली थी। लेकिन यात्री Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport पर ही करीब 4 घंटे के लिए फंसे रहें।

यह फ्लाइट दुबई में 12.45pm में पहुंचने वाली थी। इस बात की जानकारी दी गई है कि तकनीकी खराबी के कारण ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। एयरलाइन के द्वारा कहा गया था कि सॉफ्टवेयर को 15 मिनट में ठीक कर लिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>