शुक्रवार 15 नवंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। चेन्नई जाने वाली उड़ान में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस बात की जानकारी दी गई है कि जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट के अचानक से चेन्नई में लैंड करने के बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

तकनीकी खराबी के कारण फ्लाईट को रोका गया था

Airport पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में तकनीकी खराबी और खराब प्रबंधन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। जब खराब फ्लाईट के कारण यात्रियों को दिक्कत हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि समय रहते अगर फ्लाइट की सर्विस पर ध्यान दिया गया रहता तो इस तरह की परेशानी सामने नहीं आती।

यात्री ने शिकायत किया कि यह परेशानी प्रबंधन के कारण हुई है। उन सभी के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। फ्लाइट संख्या IX-2692 में तकनीकी खराबी आ गई थी जो कि शुक्रवार रात को जयपुर से चेन्नई जाने वाली थी। इसलिए अधिकारियों ने दुबई जाने वाली फ्लाइट में चेन्नई के यात्रियों को बैठक चेन्नई भेज दिया। प्रबंधन विभाग में सोचा था कि सुबह तक खराब विमान को ठीक करके यात्रियों को दुबई भेज दिया जाएगा लेकिन सुबह तक जब विमान ठीक नहीं हुआ तो परेशानी सामने आ गई। करीब 7 घंटे बाद दुबई के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था कर यात्रियों को रवाना किया गया।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>