दुबई से कराची जा रही फ्लाइट में करोड़ों की चोरी

मिली जानकारी के अनुसार दुबई से कराची जा रही फ्लाइट में करोड़ों की चोरी हो गई है। 4 सितंबर को पाकिस्तानी यात्री Mohammad Moonis का 1,542 ग्राम गोल्ड चोरी हो गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी केबिन क्रु और यात्रियों को मिली सभी में खलबली मच गई।

नहीं मिला सोना

कराची में फ्लाइट लैंड होने के बाद सबसे पहले सभी यात्रियों की चेकिंग की गई। हालांकि, सोना नहीं मिल पाया। यात्री ने बताया कि उसने अपने बैग को एयरक्राफ्ट के केबिन में रखा था। जैसे ही उसे पता चला कि सोना चोरी हो गया है उसने तुरंत इसकी जानकारी केबिन क्रू को दी।

यात्री वैध तरीके से सोना लेकर जा रहा था लेकिन उसके साथ यह हादसा हो गया। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि हो सकता है कि पीड़ित का सोना Dubai International Airport पर प्रस्थान के पहले ही चोरी हो गया हो।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।