Dubai में रहने वाले लोगों और गाड़ियां चलाने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। इस्लामिक नए साल के मौके पर 15 जून को सार्वजनिक पार्किंग बिल्कुल फ्री रहेगी। सरकार ने इस दिन को छुट्टी घोषित किया है, जिससे आम लोगों और प्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।

15 जून को क्यों है फ्री पार्किंग

UAE सरकार ने सोमवार, 15 जून 2026 को हिजरी नए साल (1448 AH) के उपलक्ष्य में सरकारी और निजी दोनों सेक्टरों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस छुट्टी के कारण Dubai के ज्यादातर पब्लिक पार्किंग ज़ोन में गाड़ियां खड़ी करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मंगलवार, 16 जून 2026 से पार्किंग के पुराने नियम और शुल्क फिर से लागू हो जाएंगे।

इन जगहों पर नहीं मिलेगी फ्री सुविधा

Roads and Transport Authority (RTA) ने इस पहल को लागू करने की जिम्मेदारी संभाली है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि फ्री पार्किंग की सुविधा सिर्फ सामान्य पब्लिक पार्किंग ज़ोन में मिलेगी। मल्टी-लेवल पार्किंग टर्मिनल्स को इस छूट से बाहर रखा गया है, इसलिए वहां आपको पार्किंग के पैसे देने होंगे।

इन सरकारी विभागों ने किया ऐलान

छुट्टी का आधिकारिक ऐलान Federal Authority for Government Human Resources और Ministry of Human Resources and Emiratisation ने किया है। UAE के हॉलिडे ट्रांसफर नियम के मुताबिक, अगर छुट्टी हफ्ते के बीच में आती है तो उसे शुरू या आखिर में खिसकाया जा सकता है, जिससे कई लोगों को इस बार तीन दिन की लंबी छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com