क्या दुबई से सोना मंगवाना हम भारतीओ को पड़ता है महंगा | जी हा हम आज आपको बताते है की क्यों दुबई से सोना मंगवाना हम भारतीओ को मंहगा पड़ता है | पहली नज़र में तो सभी को यही लगता है की दुबई में सोना सस्ता होता है लेकिन अगर हम दुबई से मगाए गए सोने पर कस्टम ड्यूटी , मेकिंग चार्जेज और कन्वर्जन शुल्क जोड़ते है तो यह आपकी पूरी बचत को ख़तम कर देता है | इसके साथ साथ आपको सरकार के विभिन नियमो का भी पालन करना पड़ेगा |

 

क्यों लगता है दुबई में सोना है सस्ता

यदि आप भी Yellow Metal का प्राइस टैग देखते है तो आप को ऐसा लग सकता है की सोने का मूल्य दुबई में कम है लकिन इसमें अभी कई चीज़े शामिल करना बाकि है | जब आप UAE में सोना खरीदते है और उसे भारत लाते है तो उसकी कीमत में काफी इज़ाफ़ा हो जाता है | इसे ऐसे समझते है, 19 सितंबर को, जब दुबई के बाजार में 1 ग्राम 22K सोना AED 196.50 या 4,252 रुपये पर बिक रहा था तब भारतीय बाजार में सोने का मूल्य 4,656 रुपये प्रति ग्राम (मुंबई) था । यह अंतर काफी हद तक जुलाई 2022 में भारत सरकार द्वारा आयात शुल्क में 15 प्रतिशत (3% उपकर को छोड़कर) की वृद्धि के कारण है, जो पहले 10.75 प्रतिशत था। सोने के लिए भारत की दीवानगी भारत सरकार को महंगी पड़ रही है – सोने का आयात अधिक होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रुपया का भाव गिर गया है |.यह मई 2022 में 790% बढ़कर 6 बिलियन डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 670 मिलियन डॉलर था। इसने सरकार को आयात शुल्क बढ़ाने के लिए मजबूर किया।

 

भारत में दुबई से सोना लाना क्यों है महंगा

दुबई से भारत में सोना लाने पर सरकार को शुल्क देना पड़ता है। इसके अलावा दुबई में मेकिंग चार्ज भी भारत से ज्यादा है।
भारत में मेकिंग चार्ज लगभग 7 % है जबकि दुबई में यह चारे 25 % तक होता है |

 

क्यों है भारत में सोने की भारी डिमांड

दशहरा, धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के आने के साथ – लोगो में सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है | भारतीयों में हमेशा से सोने की चाहत रही है चाहे वह स्त्री हो या पुरुष | भारतीयों के लिए त्योहारों की खुशी के लिए सोने जैसा कुछ भी नहीं है, खासकर जब कीमतें पिछले 30 महीनों में बढ़ती हुई नहीं देखी गई ।

 

कहा है दुबई में गोल्ड की मार्किट

दुबई में मीना बाजार, गोल्ड सूक और बनिया स्ट्रीट के कई स्टोर भारतीय ग्राहकों से भरे हुए हैं। मालाबार गोल्ड, जोयलुकास, कल्याण ज्वैलर्स, पोपली, तनिष्क और एटलस ज्वैलर्स जैसे भारतीय ज्वैलरी ब्रांड भी दुबई में मौजूद हैं। पिछली तिमाही की तुलना में भारतीय पासपोर्ट धारकों की बिक्री में 30% की वृद्धि हुई है। ज्यादातर लोग 18 हजार के नेकलेस और पेंडेंट सेट पर ध्यान दे रहे हैं और हमारे पास 22 हजार आभूषणों की भी मांग है।

 

इस Limit में लाए केवल Gold Dubai से

आपको बताते चलें कि दुबई या संयुक्त अरब अमीरात से भारत आने के लिए पुरुष व्यक्ति अधिकतम ₹50000 तक का सोना और महिला अधिकतम ₹100000 तक का सोना अपने साथ ला सकते हैं.

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment