त्योहारों में दुबई से सोना खरीद रहे हैं लोग 

दुबई में अगर आप सोना खरीदने हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। त्योहारी सीजन में भारतीय अधिक मात्रा में दुबई से ही सोना खरीदना पसंद करते हैं। लोगों का मानना है कि दुबई में भारत के मुकाबले कम कीमत में सोना मिलता है। पिछले महीने सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है जिसके बाद लोग सोना लेने के लिए दुबई जाने लगें और सोने की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग भी की गई थी।

12 से 15 फीसदी तक सस्ता मिलेगा सोना 

ऐसा माना जाता है कि दुबई में सभी तरह का सोना मिलता है जो सभी भारतीयों को पसंद आए। भारत के किसी भी पार्ट से आने वाले व्यक्ति को सोना दुबई में अपनी पसंद का सोना मिल जायेगा। दुबई में सोना 12 से 15 फीसदी तक सस्ता मिल जायेगा।

महिला पुरुष के लिए है अलग अलग लिमिट

लेकिन अगर आप भारत में सोना लाने की प्लानिंग करते हैं कि याद रखें इसके लिए एक लिमिट तय की गई है। Central Board of Indirect Taxes & Customs (CBIC) ने भारतीय यात्रियों के द्वारा सोना लानी पर जो लिमिट तय की है उसके मुताबिक एक साल रहने के बाद कोई भी पुरुष Dh2,500 कीमत तक का 20 ग्राम सोना ला सकता है। महिला के लिए यह लिमिट Dh2,500 कीमत तक का 40 ग्राम सोना लाने की है। इस पर किसी तरह का कस्टम ड्यूटी नहीं लगाया जाता है।

कोई भी भारतीय विदेश से 6 महीना रहकर आता है तो वह अधिकतर एक किलो सोना ला सकता है लेकिन इसके लिए उसे कस्टम ड्यूटी चार्ज देना होगा।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।