भारतीय को दुबई करता है आकर्षित

ज्यादातर भारतीय दुबई से सोना खरीदना पसंद करते हैं। अभी फिलहाल दिवाली समेत कई त्योहार नजदीक हैं। बड़ी बात यह है कि मौजूदा समय में संयुक्त अरब अमीरात में सोना सबसे कम कीमत में मिल रहा है। अगर आप दुबई में सोना लेंगे तो भारत के मुकाबले वहां 12-15 फ़ीसदी कम कीमत में सोना मिल जाता है। तो यह सही समय है अगर आप सोने की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं।

भारत के मुकाबले है सस्ता

बताते चलें कि भारत में goods and services tax (GST) और इंपोर्ट ड्यूटी के कारण सोने का दाम बढ़ जाता है। इसके अलावा भारत ने 30 जून 2022 से इंपोर्ट ड्यूटी को 10.75 फ़ीसदी से 15 फीसदी तक बढ़ा दिया है।

खरीददारों को किफायती की उम्मीद 

सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ सप्ताह से दुबई में सोना खरीदने के लिए काफी उत्तम समय रहा है क्योंकि सोने के दाम में काफी गिरावट हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना के बाद की यह पहली सुरक्षित दिवाली होगी इसीलिए खरीददारों को उम्मीद है कि मार्केट किफायती रहेगा। खुदरा विक्रेताओं की तरफ से कई आकर्षक छूट के भी आसार हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।