सोने के भाव में गिरावट जारी

संयुक्त अरब अमीरात में अभी भी सोने के भाव में गिरावट जारी है। पिछले दस दिनों में सोने के दाम में गिरावट के कारण खाड़ी देशों और टूरिस्ट खरीददारों की चांदी हो गई है।

बताते चलें कि पिछले दो सालों में सोने का दाम कभी इतना नहीं गिरा था। Dh185 के आस पास सोने की कीमत रहना खरीददारों के लिए अच्छा संकेत है। वहीं दुकानदार दिवाली आदि त्योहारों पर भी छूट दे रहे हैं, जिससे दाम और भी कम हो जा रहा है।

Online channels के माध्यम से सोने के लिए बुकिंग जारी

अभी फिलहाल अगले कुछ ही दिनों में लोगों की सैलरी आने वाली है। ऐसे में बेहतर कीमतों का लाभ कोई भी नहीं छोड़ना चाहता। इसलिए Online channels के माध्यम से सोने के लिए बुकिंग की जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग के समय वह केवल दस फीसदी रकम जमा कर देते हैं और बाकी 30 दिनों के अंदर जमा करते हैं।

निवासियों के साथ साथ विदेशी भी ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम का लाभ उठा रहे हैं। सोना का दाम घटते ही दुबई में सोना खरीदना लोगों को खूब भा रहा है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।