दुबई अपनी भव्यता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है और अब सरकार ने इसे ‘City of Gold’ बनाए रखने के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है। दुबई के नए ‘गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ में दुनिया की पहली ‘गोल्ड स्ट्रीट’ बनाई जा रही है। इथरा दुबई के सीईओ इस्साम गलादारी की देखरेख में यह प्रोजेक्ट चल रहा है। 1 फरवरी 2026 को मिली जानकारी के मुताबिक, यह डिस्ट्रिक्ट अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है, हालांकि सोने की सड़क के निर्माण की बारीक जानकारी इस साल चरणों में बताई जाएगी।

जरूरी खबर: Bill Gates पर लगे रूसी लड़कियों से संबंध और यौन बीमारी के गंभीर आरोप, प्रवक्ता ने कहा सब झूठ है

Dubai Gold District में क्या है खास?

दुबई के देरा इलाके में बना यह गोल्ड डिस्ट्रिक्ट पुराने और नए गोल्ड सूक (बाजार) को मिलाकर कुल 8 वर्ग किलोमीटर में फैला है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहाँ ‘गोल्ड स्ट्रीट’ बनाई जा रही है, जिसमें सड़क के किनारों और रास्तों में सोने का इस्तेमाल किया जाएगा। यह जगह सिर्फ खरीददारी ही नहीं बल्कि घूमने के लिहाज से भी तैयार की गई है।

  • दुकानें: इस डिस्ट्रिक्ट में 1,000 से ज्यादा दुकानें हैं, जहाँ ज्वैलरी और परफ्यूम मिलते हैं।
  • होटल: विदेशी खरीदारों के रुकने के लिए यहाँ 6 बड़े होटल और 1,000 कमरे बनाए गए हैं।
  • कनेक्टिविटी: 2025 में यहाँ बिग बस टूरिस्ट रूट भी जोड़ दिया गया है ताकि सैलानी आसानी से पहुँच सकें।

बाजार में कितना सोना और क्या है भाव?

दुबई का यह बाजार दुनिया में सोने के व्यापार का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र है। एक अनुमान के मुताबिक, पूरी दुनिया का लगभग 40% फिजिकल गोल्ड (सोना) हर साल दुबई से होकर गुजरता है। 1 फरवरी 2026 तक बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है, खासकर 28 जनवरी को भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुँचने के बाद अब थोड़ा नीचे आया है।

कुल निर्यात (2024-25) लगभग 53.41 बिलियन डॉलर (₹5 लाख करोड़)
बाजार में मौजूद सोना हर वक्त करीब 100 टन सोना स्टॉक में रहता है
आज का भाव (24K) AED 600 – 615 प्रति ग्राम (अनुमानित)
डिजाइन की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा अलग-अलग डिजाइन

पर्यटकों के लिए नियम और सुविधाएँ

दुबई आने वाले पर्यटकों के लिए यहाँ खरीददारी करना काफी फायदेमंद है क्योंकि यह एक ‘टैक्स-बैक’ जोन है। यहाँ 64 किलो की दुनिया की सबसे बड़ी सोने की अंगूठी भी रखी गई है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है। भारत के बजट 2026 पर भी यहाँ के व्यापारियों की नजर बनी हुई है, क्योंकि भारत दुबई के सोने के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है। 2025 में यहाँ 147 देशों के लोग खरीददारी करने पहुँचे थे।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.