दुबई सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। साल 2026 के लिए ‘Our Flexible Summer’ पहल शुरू की गई है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को गर्मियों के दौरान काम करने के घंटों में छूट मिलेगी ताकि वे अपनी निजी और पारिवारिक जिंदगी को बेहतर तरीके से संभाल सकें।
🚨: ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत तेज, 60 दिनों में हो सकता है फाइनल समझौता, सऊदी अरब से भी हुई चर्चा।
यह प्रोग्राम 29 जून से 10 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा। Dubai Government Human Resources Department (DGHR) ने इस पहल के जरिए कर्मचारियों को काम के समय में बदलाव का मौका दिया है।
काम करने के दो नए तरीके
सरकार ने कर्मचारियों के लिए दो मुख्य मॉडल तय किए हैं, जिन्हें वे अपनी सुविधा और विभाग की जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं:
- पहला तरीका: कर्मचारी सोमवार से गुरुवार तक रोजाना 7 घंटे काम करेंगे और शुक्रवार को केवल 4.5 घंटे ऑफिस जाना होगा।
- दूसरा तरीका: कर्मचारी सोमवार से गुरुवार तक रोजाना 8 घंटे काम करेंगे और शुक्रवार को पूरी छुट्टी रहेगी।
इसके अलावा, अलग-अलग सरकारी विभाग अपनी जरूरत के हिसाब से घर से काम (Remote working) की सुविधा और अन्य लचीले समय भी तय कर सकते हैं।
कर्मचारियों की खुशी पर जोर
DGHR के डायरेक्टर जनरल Abdullah Ali bin Zayed Al Falasi ने बताया कि कर्मचारियों की सेहत और उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाना ऑफिस की तरक्की और लंबे समय तक सफलता के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुबई का मॉडल लोगों को सबसे ऊपर रखता है, क्योंकि जब कर्मचारी खुश रहेंगे, तभी काम में नयापन और उत्पादकता आएगी।
DGHR की पॉलिसी और प्रोग्राम सेक्टर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Eman Saleh Bin Khatem और मोज़ा मुबारक अल सरकल ने भी कहा कि यह पहल कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिससे काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बना रहे।
पुराने नतीजों से मिली प्रेरणा
यह प्रोग्राम ‘Year of Family’ के उद्देश्यों से जुड़ा है। इस योजना की शुरुआत 2024 में एक ट्रायल के तौर पर 15 सरकारी विभागों में की गई थी। उस समय इसके नतीजे बहुत अच्छे रहे थे, जिसमें कर्मचारियों की खुशी में 98% की बढ़ोतरी हुई और ग्राहकों की सेवा में भी 96% का सुधार देखा गया। इसी सफलता को देखते हुए 2025 में इसे सभी सरकारी विभागों में लागू किया गया।
इस अनोखे मॉडल के लिए DGHR को ‘Arab Ideas Award’ से सम्मान भी मिला है। दुबई का लक्ष्य ऐसे वर्कप्लेस बनाना है जहाँ लोगों की जरूरतों को अहमियत दी जाए ताकि काम की क्वालिटी और बेहतर हो सके।
