दुबई में स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने NRI सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी सेवाओं को लेकर राहत दी है। सर्विस प्रोवाइडर बदलने के दौरान हुई देरी को देखते हुए मिशन ने आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। 1 जुलाई 2026 से Alhind Tours and Travels LLC ने UAE में पासपोर्ट, वीजा और अन्य कांसुलर सेवाओं का कामकाज संभाल लिया है।

सेवाओं में बदलाव और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट

इससे पहले 26 जून से 30 जून 2026 के बीच सेवाओं में कुछ समय के लिए रुकावट आई थी, जिसके कारण प्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब हालात को देखते हुए भारतीय मिशन ने 6 जुलाई 2026 से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम शुरू कर दिया है ताकि भीड़ को मैनेज किया जा सके। आपातकालीन मामलों जैसे नवजात शिशुओं के दस्तावेज और इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट के लिए सीमित वॉक-इन सुविधा भी उपलब्ध रखी गई है।

NRI सर्टिफिकेट क्यों है जरूरी

NRI सर्टिफिकेट उन भारतीय नागरिकों को मिलता है जो पिछले वित्तीय वर्ष में 182 दिनों से ज्यादा समय से भारत से बाहर रह रहे हैं। यह सर्टिफिकेट भारत में कॉलेज एडमिशन और टैक्स से जुड़े कामों के लिए बहुत जरूरी होता है। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के एडमिशन और वित्तीय कार्यों की जरूरत को देखते हुए NRI सर्टिफिकेट के आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.