दुबई के जेबेल अली रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें तीन बसों और एक गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना अचानक हुई टक्कर की वजह से हुई।

🗞️: UAE Cyber Security Council का बड़ा एक्शन, बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर हुए साइबर हमलों को रोका, AI से किया गया हमला

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि एक बस में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसकी वजह से वह चलती सड़क पर अचानक रुक गई। पीछे से आ रहे वाहन उस रुकी हुई बस को देख समय पर नहीं रुक पाए और एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही Dubai Police के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर ट्रैफिक एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेटर्स को भेजा। ट्रैफिक पेट्रोल ने इलाके की घेराबंदी की और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक को फिर से सामान्य किया। ट्रैफिक विभाग के एक्टिंग डायरेक्टर ब्रिगेडियर Essam Ibrahim Al Awar ने पुष्टि की कि पुलिस टीमों ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए इस स्थिति को संभाला ताकि कोई और हादसा न हो।

इस हादसे के बाद दुबई पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एक ज़रूरी चेतावनी जारी की है। पुलिस ने साफ कहा है कि गाड़ी खराब होने, पेट्रोल खत्म होने या टायर पंचर होने जैसी वजहों से सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी करना खतरनाक है और यह ट्रैफिक नियमों का बड़ा उल्लंघन है।

नियमों के उल्लंघन पर अब सख्त जुर्माना लगाया जाएगा:

  • सड़क के बीच में गाड़ी रोकने पर 1,000 दिरहम जुर्माना और 6 ब्लैक पॉइंट दिए जाएंगे।
  • ट्रैफिक में रुकावट पैदा करने के लिए अलग से 500 दिरहम का जुर्माना देना होगा।
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.