दुबई को और बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। शेख हमदान बिन मोहम्मद ने शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए 18 अरब दिरहम की रकम मंजूर की है। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद दुबई के भविष्य को एक नई दिशा देना है।

📰: Saudi Weather Alert: सऊदी के 6 इलाकों में चलेगी तेज हवा, धूल भरी आंधी से कम होगी विजिबिलिटी, NCM ने जारी किया अलर्ट

यह फैसला Emirates Towers में हुई एक मीटिंग के दौरान लिया गया। इस बैठक में दुबई के सेकंड डिप्टी रूलर शेख अहमद बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी मौजूद थे।

इन बड़े निवेशों का मुख्य उद्देश्य अमीरात के अंदर विकास और तरक्की को बढ़ावा देना है, जिससे आने वाले समय में दुबई की बुनियादी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होगा।