दुबई ने एक बार फिर दुनिया को हैरान करने वाला प्रोजेक्ट शुरू किया है। ऐतिहासिक Deira इलाके में दुनिया की पहली ‘Gold Street’ का काम शुरू हो गया है। दुबई मीडिया ऑफिस ने इसकी जानकारी दी है। यह सड़क दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट का मुख्य हिस्सा होगी। इसमें असली सोने का इस्तेमाल किया जा रहा है जो दुबई को ‘City of Gold’ के रूप में और मजबूत पहचान देगा।

Gold Street बनाने में कितना सोना लगा है?

शुरुआती इंजीनियरिंग रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सड़क की लंबाई करीब 800 मीटर रखी गई है। इसे बनाने में लगभग 400 किलो असली सोने का उपयोग होगा। यह सड़क किसी आम रोड की तरह गाड़ियों के लिए नहीं बल्कि एक टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर तैयार की जा रही है।

यहाँ लोग घूमने और फोटो खिंचवाने आ सकेंगे। सड़क को मजबूत बनाने और सोने की चमक बरकरार रखने के लिए इसमें सात अलग-अलग परतें लगाई जा रही हैं। यह प्रोजेक्ट 12 महीने के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।

यहाँ आने वाले लोगों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?

इस पूरे प्रोजेक्ट को Ithra Dubai कंपनी बना रही है। यहाँ 1000 से ज्यादा रिटेल दुकानें होंगी। बड़ी ज्वैलरी कंपनी Joyalukkas यहाँ अपना मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा शोरूम बना रही है। जो करीब 24,000 स्क्वायर फीट का होगा।

नेत्रहीन लोगों की सुविधा के लिए सड़क पर गोल्ड टैक्टाइल स्ट्रिप्स लगाई गई हैं जिससे उन्हें चलने में आसानी होगी। यहाँ लगे डिजिटल खंभों पर सोने के ताज़ा भाव भी लाइव देखे जा सकेंगे। यह प्रोजेक्ट दुबई इकोनॉमिक एजेंडा D33 का एक अहम हिस्सा है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.