दुबई के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म (DET) ने ‘A Dubai Invite’ नाम का एक नया प्रोग्राम शुरू किया है। इस पहल के तहत दुबई में रहने वाले नागरिकों और प्रवासियों को अपने विदेशी दोस्तों और परिवार को दुबई घूमने के लिए बुलाने पर सम्मानित किया जाएगा। दुबई में रहने वाले लोगों को प्रति सत्यापित आगंतुक 3,000 दिरहम से अधिक मूल्य के रिवार्ड्स दिए जाएंगे।

ℹ️: ईरान पर अमेरिकी सेना का लगातार 12वां हमला, सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर नाकेबंदी सख्त की

रिवार्ड्स और नियम की पूरी जानकारी

इस प्रोग्राम का लाभ उठाने के लिए मेहमानों को 20 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच दुबई पहुंचना होगा। दुबई में रहने वाले निवासियों को अपने मेहमानों के आने से पहले उन्हें ऑनलाइन फॉर्म के जरिए रजिस्टर करना होगा, जिसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई है। मेहमानों के दुबई पहुंचने के 72 घंटों के भीतर निवासियों को रिवार्ड्स जारी कर दिए जाएंगे।

कौन ले सकता है हिस्सा

इस योजना में शामिल होने के लिए निवासियों की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए और उनके पास वैध Emirates ID होना अनिवार्य है। एक निवासी एक बार में अधिकतम पांच मेहमानों को नामांकित कर सकता है और पूरी कैंपेन के दौरान एक निवासी अधिकतम तीन रिवार्ड पैकेज का लाभ उठा सकता है। प्रत्येक मेहमान को केवल एक बार ही नामांकित किया जा सकता है।

रिवार्ड्स में होटल स्टे, डाइनिंग ऑफर, आकर्षण के टिकट और लाइफस्टाइल डील शामिल हैं। इन ऑफर्स में W Dubai Mina Seyahi, Meliá Desert Palm, IHG Hotels & Resorts, Careem और Hala जैसे बड़े पार्टनर शामिल हैं। ये रिवार्ड्स 31 दिसंबर 2026 तक वैध रहेंगे। जो मेहमान विदेश से आ रहे हैं, उन्हें अपने वीज़ा की व्यवस्था खुद करनी होगी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com