दुबई में आवागमन करने वाले यात्रियों को कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। अगर वह इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं तो यात्रा के दौरान भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। Dubai Roads and Transport Authority (RTA) के द्वारा सभी की सुरक्षा के लिए मेट्रो में नई गाइडलाइन जारी किए गए हैं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

दुबई मेट्रो में सावधानी के लिए इन हरकतों से बचें

अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि दुबई मेट्रो में यात्रा करने वाली यात्रियों को काफी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें प्लेटफार्म पर दौड़ भाग नहीं करनी चाहिए। दरवाजे से दूर ही रहना चाहिए। अपने साथ साथ दूसरे यात्रियों का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने बच्चे का भी ख्याल रखना चाहिए।

नियम उल्लंघन पर लगाया जाएगा जुर्माना

नियम उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर Dh100 का जुर्माना लगाया जाएगा। आरोपी पर Dh2,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर कोई आदमी अपने साथ खतरनाक या प्रतिबंधित सामान लेकर यात्रा कर रहा है तो उसपर Dh1,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं इमरजेंसी बटन का मिसयूज कर रहा है, सुरक्षा उपकरणों के साथ खिलवाड़ कर रहा है तो उसपर Dh2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>