दुबई म्यूनिसिपलिटी ने घरों में इस्तेमाल होने वाले पानी की शुद्धता और सुरक्षा जांचने के लिए एक बड़ी पहल की है। अब पानी में हानिकारक बैक्टीरिया जैसे Legionella और E. coli का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे न केवल बीमारियों का खतरा कम होगा, बल्कि दुबई की पब्लिक हेल्थ सिस्टम और भी ज्यादा मजबूत होगी।
📰: Kuwait और Bahrain पर ईरान का बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन गिरने से मची अफरातफरी।
अब पानी की जांच होगी और भी तेज
इस नई सर्विस के जरिए अब पानी के अलग-अलग स्रोतों की जांच की जाएगी, जिनमें घरों की पानी की टंकी, नल, स्विमिंग पूल और बिना बोतल वाला पीने का पानी शामिल है। एआई के इस्तेमाल से लैब में होने वाली टेस्टिंग का समय पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है। नतीजा आने के बाद अब फौरन सही कदम उठाया जा सकेगा ताकि पानी से होने वाली बीमारियों को समय रहते रोका जा सके।
हेल्थ सिस्टम को बनाया जा रहा स्मार्ट
दुबई सेंट्रल लेबोरेटरी डिपार्टमेंट की डायरेक्टर Hind Mahmoud Ahmed ने बताया कि म्यूनिसिपलिटी दुबई को एक स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने के लिए लगातार नई टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही है। उनका मकसद पानी की जांच को तेज, भरोसेमंद और असरदार बनाना है ताकि आम लोगों की सेहत से कोई समझौता न हो। यह कदम दुबई के उन अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने में भी मदद करेगा जो एक बेहतर जीवनशैली के लिए जरूरी हैं।
