दुबई में 7 मार्च 2026 को हुए ‘Most Noble Number’ ऑक्शन ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। यहाँ एक खास नंबर प्लेट ‘DD 6’ के लिए इतनी बड़ी बोली लगी कि यह चर्चा का विषय बन गया। अरमानी होटल बुर्ज खलीफा में हुए इस आयोजन में यह नंबर प्लेट 37 मिलियन दिरहम में बिकी। इस नीलामी में जमा हुआ पूरा पैसा एक नेक काम के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका मकसद दुनिया भर में जरूरतमंद बच्चों की मदद करना है।

किस नंबर की कितनी लगी बोली?

इस नीलामी में सिर्फ ‘DD 6’ ही नहीं, बल्कि कई और फैंसी नंबरों के लिए भी लोगों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया। इस लाइव ऑक्शन में कुल 29 स्पेशल नंबर प्लेट और मोबाइल नंबर शामिल थे। इनसे कुल मिलाकर 91.405 मिलियन दिरहम जमा हुए। RTA के कुछ प्रमुख नंबरों की कीमत इस प्रकार रही:

नंबर प्लेट कीमत (दिरहम में)
DD 6 37 मिलियन
DD 16 9 मिलियन
DD 99 8.9 मिलियन
DD 25 6.4 मिलियन
DD 30 6.1 मिलियन
DD 100 5.1 मिलियन

यह पैसा किसके काम आएगा?

इस नीलामी का आयोजन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स (MBRGI) ने एमिरेट्स ऑक्शन के साथ मिलकर किया था। यहाँ से मिलने वाला 100% पैसा ‘Edge of Life’ अभियान को दिया जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य दुनिया भर में भूख और कुपोषण से जूझ रहे 50 लाख बच्चों की जान बचाना है। अब तक इस अभियान ने दान और नीलामी के जरिए 1.049 बिलियन दिरहम का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आम लोग भी SMS या वेबसाइट के जरिए इस मुहीम में अपना योगदान दे रहे हैं।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.