एक नजर पूरी खबर

  • अब दुबई के लोग भी खा सकेंगे हरी सब्जिया
  • झारखंड़ से भेजी गई हरी सब्जिया
  • जल्द ही रवाना होंगे हवाई जहाज

1st Consignment of Fresh Vegetables Export from Jharkhand to Dubai ...

भारत और दुबई के बीच हरी संब्जियों का व्यापार आज खासा सुर्खियों में है। दरअसल आज झारखंड से पहली बार किसानों द्वारा उत्पादित हरी सब्जियों का निर्यात बाजार समिति, रांची के माध्यम से किया जा रहा है। कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने हरी झंडी दिखा कर नगड़ी के किसानों की सब्जियों को कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना किया, जहां से झारखंड की सब्जियां पहली बार विदेश के लिए रवाना होगी। बता दे इन सब्जियों को दुबई भेजा रहा है।

 

गौरतलब है कि कृषिमंत्री ने गुरुवार सुबह सात बजे रांची के नगड़ी प्रखंड के नारो बाजार से विदेशों तक सब्जी निर्यात करने की योजना की शुरुआत की। उसके मुताबिक उन्होंने कहा कि रांची-जमशेदपुर समेत अन्य जिलों की सब्जियों को विदेशों में भेजे जाने के लिए क्वालिटी टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

All Seasons Farm Fresh

इस दौरान उन्होंने बताया कि इन सब्जियों को कोलकाता की जगह रांची से ही विदेशों के लिए भेजे जाने के लिए कार्गो बुकिंग की जा रही है। इसके बाद जल्द ही रांची एयरपोर्ट से ही सब्जियों को सीधे विदेश भेजा जा सकेगा।

 

बता दे झारखंड से पहली बार नगड़ी के किसानों की उगाई भिंडी, झिंगी, कच्चू, बोदी, खेक्सा, लौकी, करेला, फ्रेंचबीन और कुंदरी का निर्यात बाजार समिति रांची के माध्यम से किया जा रहा है। बाजार समिति के पणन सचिव अभिषेक आनंद ने बताया कि ये सब्जियां प्लेन से कोलकाता और फिर दुबई भेजी जाएंगी।

 

आपको बताते चलें कि इनमें ज़्यादातर वो कामगार शामिल है जो हाल ही में दुबई में काम छूटने से परेशान तय और वापस कोरोनाकाल में वापस देश आ गए थे. कामगार रमेश कुमार का कहना है कि संयुक्त अरब अमीरात में हरी सब्ज़ियां या इस तरीक़े का खाना खाने के लिए हम तरफ़ जाते हैं लेकिन राज्य सरकार ने हमारे INPUT बहुत ध्यान से सुना और इसका क्रियान्वयन किया.

 GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment