नकली मसाज सेंटर का भंडाफोड़

दुबई पुलिस ने कई नकली मसाज सेंटर का भंडाफोड़ किया है। कई लोगों को अवैध सेवा और सामाजिक नैतिकता को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि इस तरह के सेंटर में कई तरह के अवैध काम किए जाते हैं।

लोगों को सोशल मीडिया के द्वारा बनाते हैं निशाना

अधिकारियों ने बताया है कि सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को लुभावने ऑफर के साथ लोगों को फसांते हैं। जब पीड़ित वहां पहुंचते हैं तो उन्हें पकड़ कर बांध लिया जाता है और उनकी आपत्तिजनक तस्वीर लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।

यहां करें शिकायत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि 901 पर डायल करके या ‘Police Eye’ के जरिए इस तरह की जानकारी शेयर कर सकते हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।