किसी को भी अपने बैंक डिटेल्स देने से पहले दो बार जरूर सोचें

आज ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं से शायद ही कोई अनजान होगा। सभी को इससे बचकर ही रहने की सलाह दी जाती है। दुबई पुलिस ने भी ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है कि ऐसे मामलों से बचकर रहें।

 

पुलिस ने बताया कि किसी भी अनजान वेबसाइट के साथ अपनी जानकारी सांझा नहीं करें। चेतावनी दी गई है कि Fake websites आपकी जानकारी सेव करके रखने के बाद आपके खिलाफ इस्तेमाल की जाती है। किसी को भी अपने बैंक डिटेल्स देने से पहले दो बात जरूर सोचें।