Dubai में रहने वाले लोगों और वहां काम करने वाले प्रवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है। एक नए सर्वे में दुबई पुलिस ने सुरक्षा के मामले में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल किया है। शहर में दिन के समय लोग खुद को कितना सुरक्षित महसूस करते हैं, इस पैमाने पर पुलिस को 99.9% का शानदार स्कोर मिला है।

🚨: Strait of Hormuz में सुरक्षा संकट से बदला जहाजों का रास्ता, भारत और ओमान के बंदरगाहों पर बढ़ा भारी दबाव

यह सर्वे Federal Competitiveness and Statistics Centre ने Ministry of Interior के साथ मिलकर किया है। Security Quality of Life Index में दुबई पुलिस को कुल 98.2% स्कोर मिला है। Ministry of Interior में सुरक्षा मामलों के असिस्टेंट अंडरसेक्रेटरी Brigadier Saeed Abdullah bin Tuwair Al Suwaidi ने बताया कि रात में पैदल चलने के दौरान सुरक्षित महसूस करने वालों का स्कोर 98.7% रहा, जबकि पुलिस स्टेशनों पर लोगों का भरोसा 96.2% पाया गया।

सुरक्षा और स्मार्ट सेवाओं के बड़े आंकड़े

दुबई पुलिस ने सात मुख्य क्षेत्रों में बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिनमें डिजिटल सेवाएं, स्मार्ट सुरक्षा और भविष्य की तैयारी शामिल हैं। डिजिटल बदलावों को लेकर लोगों ने काफी सकारात्मक रुख दिखाया है।

  • डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल: 97.7% लोगों ने डिजिटल सेवाओं को अपनाया।
  • कुल ट्रांजेक्शन: साल 2025 में 218 मिलियन से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन पूरे हुए।
  • ग्राहक खुशी दर: पुलिस की सेवाओं से 96.9% लोग खुश रहे।
  • इमरजेंसी कॉल्स: पुलिस ने साल भर में 6.9 मिलियन इमरजेंसी और नॉन-इमरजेंसी कॉल्स को संभाला।
  • इनोवेशन इंडेक्स: Future Readiness and Innovation Index में 93.3% स्कोर मिला।

मिले 51 बड़े पुरस्कार

अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली की वजह से Dubai Police को कुल 51 अवॉर्ड मिले हैं, जिनमें 12 अंतरराष्ट्रीय सम्मान शामिल हैं। Dubai Police के कमांडर-इन-चीफ Lieutenant General Abdulla Khalifa Al Marri ने इस सफलता का श्रेय UAE लीडरशिप, दुबई सरकार और Ministry of Interior के सहयोग को दिया है। उन्होंने पुलिस बल के कर्मियों की कड़ी मेहनत की भी तारीफ की। साल 2025 में दुबई पुलिस ने एक ग्लोबल रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल किया है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com