दुबई पुलिस ने लोगों के घरों की सुरक्षा के लिए e& के साथ मिलकर एक नया 24/7 स्मार्ट होम सिक्योरिटी सिस्टम शुरू किया है. यह सिस्टम खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो गर्मियों की छुट्टियों में अपने घर छोड़कर बाहर जाते हैं. अब आप दुनिया के किसी भी कोने में हों, आपका घर पूरी तरह सुरक्षित रहेगा.

👉: Riyadh: चलती गाड़ी चोरी कर ड्राइवर को कुचलने की कोशिश, सऊदी सुरक्षा बलों ने आरोपी नागरिक को पकड़ा

इस सिस्टम की शुरुआत Gitex Global 2024 के दौरान की गई. इस मौके पर दुबई पुलिस के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल्ला खलीफा अल मरि और e& UAE के CEO मसूद एम शरीफ महमूद मौजूद थे. यह UAE का पहला ऐसा सिक्योरिटी सिस्टम है जो सीधे पुलिस से जुड़ा हुआ है, जिससे किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी.

सिस्टम में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

  • लगातार निगरानी: घर में मोशन सेंसर और दरवाजों व खिड़कियों पर सेंसर लगाए जाएंगे जो किसी भी संदिग्ध हलचल को तुरंत पकड़ लेंगे.
  • तुरंत अलर्ट: अगर कुछ गलत होता है, तो e& के मॉनिटरिंग सेंटर को तुरंत खबर मिलेगी. वहां के एक्सपर्ट्स जांच करेंगे और सही पाए जाने पर दुबई पुलिस को सूचना देंगे.
  • मोबाइल ऐप: आप अपने फोन से ही सिस्टम को चालू या बंद कर सकते हैं और घर की लाइव वीडियो देख सकते हैं.
  • मेंटेनेंस: इस पैकेज में 5 साल तक की मेंटेनेंस सर्विस शामिल है, जिसमें सर्टिफाइड टेक्नीशियन समय-समय पर सिस्टम की जांच करेंगे.

कैसे करें आवेदन

दुबई में रहने वाले कोई भी व्यक्ति, चाहे वह विला का मालिक हो या किराएदार, इस सर्विस का लाभ ले सकता है. इसके लिए आपके पास वैध Emirates ID और ईमेल आईडी होनी चाहिए. आवेदन करने के लिए दुबई पुलिस की वेबसाइट homesecurity.dubaipolice.gov.ae पर जाकर अकाउंट बनाना होगा. वहां अपना पता या मकाानी नंबर डालकर अपना मनपसंद प्लान चुनना होगा और ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. इसके बाद टेक्नीशियन आकर सिस्टम इंस्टॉल कर देंगे.

प्लान और खर्चे की जानकारी

इस सर्विस के लिए अलग-अलग प्लान दिए गए हैं, जिनमें टैक्स (VAT) शामिल है:

प्लान का प्रकार महीने का खर्च शुरुआती पेमेंट (Upfront)
एक साल का प्लान 311.85 AED 261.45 AED
तीन साल का प्लान 147 AED 261.45 AED
एक बार का भुगतान 3,261.30 AED
Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.