दुबई पुलिस ने हालिया घटनाक्रमों के बीच सोशल मीडिया पर अफवाह और गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आधिकारिक घोषणाओं के खिलाफ जाने वाली कोई भी पोस्ट या वीडियो साझा करना अब एक गंभीर अपराध है।

📰: UAE Air Defense Update: ईरान की तरफ से दागे गए मिसाइल और 39 ड्रोन, UAE सरकार ने लोगों को सुरक्षित रहने का दिया निर्देश

खासकर भारत और अन्य देशों से दुबई में काम करने वाले प्रवासियों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि बिना सोचे-समझे किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड करने पर भारी जुर्माना, जेल या यहां तक कि नौकरी से हाथ धोकर वापस देश लौटना पड़ सकता है।

किन बातों पर लगी है सख्त पाबंदी?

सरकार ने डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए कुछ कड़े नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना हर नागरिक और प्रवासी के लिए अनिवार्य है।

  • गलत जानकारी फैलाना: अफवाह और ऐसी जानकारी शेयर करना जो सरकारी बयानों से अलग हो, पूरी तरह से बैन है।
  • सेंसिटिव वीडियो: किसी हादसे, आग या सुरक्षा से जुड़े वीडियो को बिना परमिशन रिकॉर्ड करना या इंटरनेट पर शेयर करना मना है।
  • पब्लिक में घबराहट: कोई भी ऐसी भ्रामक पोस्ट जिससे लोगों में डर फैले या स्वास्थ्य और पब्लिक आर्डर को खतरा हो, उसे बड़ा अपराध माना जाएगा।
  • आधिकारिक सोर्स: सिर्फ Government of Dubai, UAE National Media Authority और UAE Public Prosecution से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। अगर कोई मैसेज किसी अनजान सोर्स से आया है, तो उसे आगे फॉरवर्ड न करें।

नियम तोड़ने पर मिलेगी क्या सजा?

दुबई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने या नेगेटिव वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सजा के प्रावधान कुछ इस प्रकार हैं:

  • जेल: दोषी पाए जाने पर कम से कम 2 साल की जेल हो सकती है।
  • जुर्माना: ऐसे मामलों में कम से कम 2 लाख AED (लगभग 54,450 डॉलर) का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • डिपोर्टेशन: जो विदेशी नागरिक या प्रवासी गलत जानकारी और देश के खिलाफ नेगेटिव वीडियो शेयर करते पकड़े जाएंगे, उन्हें डिपोर्ट करके हमेशा के लिए वापस उनके देश भेज दिया जाएगा।

आम लोगों और प्रवासियों के लिए अन्य जरूरी अपडेट

इन नियमों के अलावा प्रशासन ने कुछ अन्य कदम भी उठाए हैं जिससे आम लोगों की जिंदगी सुरक्षित और सामान्य रहे। जरूरी सामान जैसे कुकिंग ऑयल, चावल और चीनी के दाम बिना कारण बढ़ाने वालों पर कार्रवाई हुई है और उन पर 2 लाख दिरहम से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। सरकार के पास अगले 6 महीने तक के लिए जरूरी सामान का पूरा स्टॉक मौजूद है।

अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि देश में जनजीवन, पर्यटन और ट्रांसपोर्टेशन सर्विस पूरी तरह से सामान्य हैं। एमिरेट्स की उड़ानें और होटल अपने तय समय और सुरक्षा मानकों के साथ काम कर रहे हैं। प्रवासियों को सलाह दी गई है कि वे पैनिक न करें और केवल आधिकारिक खबरों पर ही ध्यान दें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com