दुबई में रहने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 29 जुलाई 2026 तक के अनुमान के मुताबिक, दुबई की आबादी करीब 3.76 मिलियन तक पहुंच गई है, जो पूरे UAE की कुल आबादी 11.68 मिलियन का एक बड़ा हिस्सा है। दुबई में बेहतर नौकरी के अवसर, निवेश का अनुकूल माहौल और जीवन की अच्छी गुणवत्ता के कारण दुनिया भर से लोग यहां आ रहे हैं।
सांख्यिकी प्रणाली में होगा सुधार
दुबई की तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था को देखते हुए UAE के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक HH Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने 23 और 28 जुलाई 2026 को एक राष्ट्रीय कार्यक्रम को मंजूरी दी है। इस प्रोग्राम का मकसद सरकारी आंकड़ों को और अधिक सटीक बनाना है ताकि देश की आर्थिक स्थिति को सही तरह से समझा जा सके।
Federal Competitiveness and Statistics Centre को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ UAE Central Bank और Ministry of Finance मिलकर काम करेंगे। इस नई पहल के तहत 2024 को आधार वर्ष माना जाएगा और 2010 से 2026 के बीच के GDP आंकड़ों को फिर से तैयार किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य तेल के अलावा अन्य डिजिटल और सेवा क्षेत्र की ग्रोथ को सही तरीके से ट्रैक करना है।
