Dubai Press Club (DPC) ने 23 अप्रैल 2026 को एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया. इस मीटिंग का विषय “The Gulf in the aftermath of the Iranian aggression ceasefire” रखा गया था. इसमें मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि ईरान के साथ ceasefire के बाद अब Gulf देशों की स्थिति क्या है और आने वाले समय में सुरक्षा को कैसे मजबूत करना है.

ℹ️: Saudi Arabia Hajj Rules: बिना परमिट हज करने वालों और उन्हें पनाह देने वालों पर भारी जुर्माना, 1 लाख रियाल तक का लगेगा दंड

मीडिया की क्या होगी भूमिका

मीटिंग में शामिल बोलने वालों ने कहा कि GCC देशों के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें हल करने में मीडिया का बड़ा हाथ है. मीडिया को आम लोगों के बीच जागरूकता फैलानी चाहिए. खासकर नई पीढ़ी और युवाओं को अपने देश के प्रति वफादार बनाने और उनमें राष्ट्रीय भावना जगाने के लिए मीडिया को कड़ी मेहनत करनी होगी.

युवाओं और मानव संसाधन पर जोर

चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि Gulf देश अपने युवाओं और मानव संसाधन (Human Capital) पर निवेश करना जारी रखेंगे. इसे भविष्य के लिए एक बड़ी रणनीति माना गया है. विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसा करने से Arab Gulf देशों की सुरक्षा और स्थिरता बढ़ेगी, जिससे कोई भी बाहरी ताकत उन्हें कमजोर नहीं कर पाएगी. इस ऑनलाइन सेशन में एक कुवैती लेखक और मीडिया शख्सियत ने भी अपने विचार रखे.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com