प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर लोगों ने कमरे में बंद कर दिया। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और दोनों का निकाह तय कर दिया गया।

 

थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल के बीच करीब तीन वर्षों से संबंध थे। दोनों चोरी छुपे मिलते थे। सोमवार रात वे एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे। लोगों ने रंगे हाथों पकड़कर कमरा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस व दोनों के परिजन बुलाए गए। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।

बातचीत के बाद तय हुआ कि दोनों का निकाह करा दिया जाएगा। यह बात दोनों पक्षों ने थाने में भी लिखकर दे दी। युवक दुबई में काम करता है। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि युवक-युवती दोनों बालिग है दोनों की मर्जी के मुताबिक ही दोनों पक्षों में समझौता हुआ है। दोनों के परिजनों ने निकाह कराने की बात लिखकर दी है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।