दिल्ली एयरपोर्ट के एडिशनल कमिश्नर शौकत अली ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर दुबई से आए एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया गया है और उसके ऊपर धारा 104, कस्टम कानून 1962 के आधार पर कार्यवाही की जा रही है.

Image

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 7 फरवरी को जब एक भारतीय व्यक्ति उतरा और कस्टम विभाग के ग्रीन चैनल से पार कर रहा था तभी एक्सरे मशीन में उसके बैग में कुछ हैरान करने वाले आयरन की तस्वीरें सामने आई.

Image

कस्टम अधिकारियों ने तुरंत आयरन के ऊपर अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू की तो उन्होंने पाया कि आयरन के भीतर चांदी का लेप चढ़ाए हुए 699 ग्राम सोना जिसकी वैल्यू लगभग 33.5 लाख रुपए है पाया गया.

Image

कस्टम विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सामान को जप्त कर लिया और साथ ही साथ यात्री को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।