दुबई में रहने वाले और काम करने वाले प्रवासियों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। Roads and Transport Authority (RTA) ने ईद अल फितर 2026 के मौके पर शहर में फ्री पब्लिक पार्किंग की घोषणा की है। यह सुविधा 19 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक लागू रहेगी। इस दौरान लोग बिना कोई फीस दिए पब्लिक पार्किंग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

पार्किंग कब तक फ्री रहेगी और किन जगहों पर पैसे देने होंगे

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पब्लिक पार्किंग गुरुवार, 19 मार्च 2026 से लेकर रविवार, 22 मार्च 2026 तक फ्री रहेगी। इसके बाद सोमवार, 23 मार्च 2026 से पार्किंग की फीस फिर से पहले की तरह चालू हो जाएगी।

पार्किंग फ्री होने के बावजूद कुछ खास जगहों पर आपको पैसे देने होंगे।

  • मल्टी-स्टोरी पार्किंग टर्मिनल (Multi-storey parking) में कोई छूट नहीं है और वहां हमेशा की तरह पैसे लगेंगे।
  • अल खैल गेट (Al Khail Gate – Zone N-365) इलाके में भी पार्किंग के लिए फीस देनी होगी।

RTA ने साफ कहा है कि पार्किंग फ्री जरूर है, लेकिन अगर कोई गलत तरीके से गाड़ी पार्क करता है या दूसरों का रास्ता रोकता है, तो उस पर भारी फाइन लगाया जाएगा।

ईद के दौरान मेट्रो और बस की टाइमिंग

ईद पर ट्रैफिक की भीड़ से बचने के लिए RTA ने लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है। खासकर Downtown Dubai, JBR और बड़े मॉल्स जाने के लिए मेट्रो का सफर ज्यादा बेहतर रहेगा। त्योहार के दौरान दुबई मेट्रो, ट्राम और बसों की टाइमिंग बढ़ा दी गई है।

ट्रांसपोर्ट टाइमिंग
दुबई मेट्रो (Red and Green Lines) सुबह 5:00 बजे से रात 1:00 बजे तक
दुबई ट्राम सुबह 6:00 बजे से रात 1:00 बजे तक
पब्लिक बस (मेन स्टेशन) सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक

इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए कुछ एक्स्ट्रा शटल बसें भी चलाई गई हैं जो मेन पार्किंग एरिया से सेलिब्रेशन वाली जगहों तक जाएंगी। इंटर-सिटी बस या किसी भी रूट की सही जानकारी के लिए आप S’hail app का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.