यात्रियों के लिए जरूरी खबर

संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों समेत यात्रियों के लिए नया अपडेट जारी किया गया है। यह अपडेट बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी है। दुबई की Roads and Transport Authority ने यह घोषणा की है कि एक बस स्टॉप को तत्कालीन रूप से बंद कर दिया गया है।

कब से कब तक रहेगा बस स्टॉप बंद?

बताते चलें कि यह 241102 Airport Terminal 1 स्टॉप 22 जून से 3 अगस्त तक बंद रहेगा। इसकी वजह से routes 77, 64A और 11A पर सेवाएं बाधित रहेंगी।

एयरपोर्ट यात्रियों के लिए की गई अल्टरनेट की व्यवस्था

इस दौरान एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा गया है। RTA ने कहा है कि इस रूट का इस्तेमाल अगर कोई यात्री एयरपोर्ट आवागमन करने के लिए करता है तो उसे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन यात्रियों के लिए अल्टरनेट की व्यवस्था की गई है।

Route 11A: 544501 – Airport Terminal 3, Route 64A: 556501 – Airport Terminal 1, External Parking, और Route 77: 544501 – Airport Terminal 3 की व्यवस्था की गई है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>