Dubai में रहने वाले प्रवासियों और यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। Roads and Transport Authority (RTA) ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और बेहतर बनाने के लिए 17 जुलाई 2026 से 4 नए बस रूट शुरू कर दिए हैं और 13 मौजूदा बस सेवाओं में जरूरी बदलाव किए हैं। इन बदलावों का मुख्य मकसद रिहायशी इलाकों, बिजनेस हब और मेट्रो स्टेशन के बीच कनेक्टिविटी को आसान और तेज बनाना है।
नए रूट और सेवाओं में बदलाव
RTA के अनुसार, अब यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। नए शुरू किए गए रूटों में Route 35 शामिल है, जो International City को Dubai Silicon Oasis से जोड़ेगा। इसके अलावा, Route 85 अब Al Quoz (Al Khail Gate) और Dubai Internet City Metro Station के बीच चलेगी। वहीं, Route 37A और 37B को International City और Dubai Silicon Oasis Lake के बीच एक सर्कुलर कनेक्शन के तौर पर पेश किया गया है।
सफर में क्या बदला
मौजूदा सेवाओं में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। Route 67 अब Oud Metha Bus Station पर खत्म होगी ताकि मेट्रो ग्रीन लाइन से बेहतर तालमेल बन सके। Route 84 के टर्मिनस में बदलाव किया गया है, जबकि Route X22 अब Business Bay के कुछ स्टॉप्स को छोड़कर सीधे Al Qusais Industrial Area के लिए चलेगी। साथ ही, Route 96 और X94 के रूट में भी सुधार किया गया है ताकि सफर का समय कम हो सके। इसके अलावा F06, F29, F36, F47 और F49 जैसे फीडर रूटों का विस्तार किया गया है ताकि नए इलाकों के लोगों को बस सेवा का फायदा मिल सके।
