यात्रा प्रक्रिया को बनाया जा रहा है आसान

संयुक्त अरब अमीरात में यात्रा प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश जारी है। Samsung mobile यूजर्स के लिए RTA ने एक नई जानकारी पेश की है जिसमें कहा जा रहा है कि अब वह दुबई में अपने स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल कर मेट्रो या दूसरे ट्रांसपोर्ट सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इसके लिए उन्हें nolPay app पर digital nol card का इस्तेमाल करना होगा। बुधवार को Gitex Global 2023 में Roads and Transport Authority (RTA) और Samsung Gulf Electronics के बीच एग्रीमेंट साइन किया गया है।

तकनीक को बेहतर और आसान बनाने की कोशिश

अधिकारियों ने कहा है कि इस तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों के जीवन को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही दुबई को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

ट्रांसपोर्ट के साथ साथ digital nol card को retail shops, groceries, public parks, museums आदि में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>