दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम 18 अप्रैल 2026 को अचानक Sushi Samba दुबई पहुंचे। वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर बेहद खुश हुए और उन्होंने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अपने फोन निकालकर इस पल का वीडियो भी बनाया।

शेख मोहम्मद की विजिट में क्या हुआ?

शेख मोहम्मद बिन राशिद जब रेस्टोरेंट पहुंचे तो वहां एकदम से शोर मच गया और लोग उन्हें देखकर खुश हो गए। उन्होंने लोगों के इस प्यार का जवाब एक छोटा सा “Shukran” कहकर दिया। उनके साथ यूएई कैबिनेट मामलों के मंत्री Mohammad Al Gergawi भी मौजूद थे और वे उनके साथ venue में घूमे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से फैल रहा है। लोग इस बात से हैरान हैं कि शासक इतनी सादगी के साथ आम लोगों के बीच पहुंच गए। शेख मोहम्मद अक्सर इस तरह दुबई की अलग-अलग जगहों पर जाकर वहां रहने वाले लोगों और पर्यटकों से सीधे मिलते रहते हैं।

कहाँ स्थित है Sushi Samba

यह मशहूर रेस्टोरेंट दुबई के Palm Jumeirah इलाके में स्थित है। वहां मौजूद डिनर्स के लिए यह एक यादगार पल था जब उन्होंने अपने शासक को अपने पास देखा। यह मुलाकात बिना किसी पूर्व सूचना के हुई थी और वहां का माहौल काफी खुशनुमा था।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com