दुबई पुलिस ने शेख मोहम्मद बिन जायद रोड (E311) पर हुए एक हादसे के बाद ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है. शारजाह की ओर जाने वाले मार्ग पर दुर्घटना की वजह से गाड़ियों की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है और लंबा जाम लग गया है. पुलिस ने सभी चालकों से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की है.

पुलिस ने निर्देश दिया है कि दुर्घटनास्थल के पास वाहन की गति कम रखें और ट्रैफिक अधिकारियों के बताए नियमों का पालन करें. शारजाह जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें, क्योंकि यातायात सामान्य होने में समय लग सकता है.

सड़क पर गाड़ी रोकने पर लगेगा भारी जुर्माना

दुबई पुलिस ने एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सड़क के बीच में वाहन रोकना एक गंभीर अपराध है. इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 1,000 दिरहम का जुर्माना लगाया जाएगा और उनके ड्राइविंग लाइसेंस पर 6 ब्लैक ट्रैफिक पॉइंट दर्ज किए जाएंगे.

पुरानी घटना से बढ़ी चिंता

बता दें कि 8 जून 2026 को इसी सड़क पर एक भीषण हादसा हुआ था. उस दौरान एक मिनीबस खड़े ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी. मरने वालों में कई भारतीय मजदूर शामिल थे और 9 अन्य लोग घायल हुए थे, जिनमें से 5 की हालत गंभीर थी.

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.