ईनाम जीतने के हैं कई मौके

संयुक्त अरब अमीरात में लोगों के पास ईनाम जीतने के कई मौके हैं। Dubai Shopping Festival (DSF) में ईनाम जीतने के आपके पास कई मौके हैं। यह बताया गया है कि 7 दिसंबर तक दैनिक विजेता को Dh10,000 अपने घर ले जाने का मौका मिलेगा। वहीं 8 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच दैनिक तौर पर Dh100,000 अपने घर ले जाने का मौका मिलेगा।

अगर आप भी चाहे तो इसमें आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। Dubai Festivals and Retail Establishment (DFRE) के द्वारा लोगों को ईनाम जीतने का यह मौका दिया जा रहा है। इस ऑफर में लोगों के पास 9 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक हर दिन Dh200,000 कीमत का नया Nissan Patrol V6 जीतने का मौका है। 

कैसे करना है पार्टिसिपेट?

यह बताया गया है कि ZOOM में Dh25 तक भी खर्च करने पर आपको Pre-DSF और DSF 2024 raffles के डेली ड्रॉ में भाग लेने का मौका मिलता है।

इसमें भाग लेने के लिए शहर के किसी भी ENOC service stations से Dh100 में टिकट खरीद सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>