दुबई में सफर करने वालों के लिए स्मार्ट मिनीबस पूलिंग सर्विस एक बड़ा विकल्प बन गई है। इस सर्विस ने अब तक 1.93 लाख से ज़्यादा राइड्स का आंकड़ा पार कर लिया है। शहर में लोग अब तकनीक से चलने वाले ट्रांसपोर्ट को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं।

👉: UAE Indian Embassy: पासपोर्ट और वीज़ा सेवाओं में बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से नया सर्विस प्रोवाइडर संभालेगा काम

Khaleej Times की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में स्मार्ट मोबिलिटी के विकल्पों पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। ज़्यादा से ज़्यादा लोग अपनी रोज़ाना की आवाजाही के लिए इस पूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह सर्विस उन प्रवासियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी मददगार है जो कम खर्चे और आसानी से ऑफिस या अन्य जगहों पर जाना चाहते हैं। जैसे-जैसे मांग बढ़ रही है, इस सर्विस का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.