लोगों के लिए नई सेवा की घोषणा की गई

संयुक्त अरब अमीरात में लोगों के लिए एक नई सेवा की घोषणा की गई है। मिली जानकारी के अनुसार Dubai Taxi Company (DTC) के द्वारा डिसेबिलिटी इंडिविजुअल के लिए एक नई सेवा लॉन्च की है। इस पहल की मदद से सबसे ज्यादा फायदा non-motor disabilities से ग्रसित लोगों को मिलेगा।

ऐप के जरिए ऑनलाइन की जा सकती है बुकिंग

इस बात की जानकारी दी गई है कि आप अपने रेगुलर टैक्सी को DTC App की मदद से ऑनलाईन बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही 50% तक का डिस्काउंट ऑफर भी दिया जाएगा। यह सेवा दुबई में डिसेबिलिटी इंडिविजुअल के लिए Sanad card होल्डर्स को दी जायेगी। सेवाओं को ऑनलाईन की गई है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बताते चलें कि Dubai Taxi Company के Acting Chief Business Transformation Officer, Abdullah Ibrahim Al Meer ने कहा है कि कंपनी के द्वारा सेवाओं को बेहतर करने की लगातार प्रक्रिया जारी है। 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>