दुबई में एक टीन ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस ड्राइवर ने एक चीनी नागरिक को टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गया, जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया. दुबई पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया है. यह घटना उन लोगों के लिए चेतावनी है जो सड़क हादसे के बाद अपनी जिम्मेदारी से भागते हैं.

👉: Strait of Hormuz पर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बयान, PM Albanese बोले न लगे टोल और न हो प्राइवेटाइजेशन

UAE में हिट एंड रन के लिए क्या हैं नए नियम और सजा

UAE में अब ट्रैफिक नियमों को और सख्त कर दिया गया है. नए Federal Decree-Law No. 14 of 2024 के तहत, अगर कोई ड्राइवर हादसे के बाद मौके से भागता है और किसी को चोट पहुँचती है, तो उसे 2 साल तक की जेल हो सकती है. इसके साथ ही 50,000 से 1,00,000 दिरहम तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

हादसे के बाद क्या करना जरूरी है

ट्रैफिक प्रोसिक्यूशन के हेड Counsellor Salah Bu Farousha Al Felasi ने कहा है कि हादसे के बाद मौके से भागना एक गंभीर अपराध है. उन्होंने ड्राइवरों को सलाह दी है कि किसी भी घटना की जानकारी 3 घंटे के अंदर पुलिस को दें. अगर कोई गलत जानकारी देता है या पुलिस के साथ सहयोग नहीं करता है, तो उसे 10,000 से 1,00,000 दिरहम तक का जुर्माना देना होगा.

लाइसेंस और गाड़ी पर क्या असर होगा

सड़क हादसों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस कड़े कदम उठा सकती है. दोषी ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस कुछ समय के लिए सस्पेंड किया जा सकता है और बाद में नया लाइसेंस मिलने में भी दिक्कत हो सकती है. सबूत के तौर पर पुलिस दुर्घटना में शामिल गाड़ी को भी ज़ब्त कर सकती है.

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.