भारत की हवाई यात्रा कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अभी अभी अपने सार्वजनिक टि्वटर हैंडल के जरिए यह कहा है कि दुबई से भारत यात्रा के लिए अब लोग मार्च 2021 तक के टिकट बुक कर सकते हैं.

दुबई से अब बनारस लखनऊ जयपुर और अमृतसर तक के लिए सीधी उड़ान सेवाएं उपलब्ध हो गई हैं.  हालांकि सऊदी अरब ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ भी बॉर्डर अभी बंद कर रखा है जिसके वजह से सऊदी अरब से डायरेक्ट फ्लाइट ना मिलने के बावजूद भी लोग दुबई आकर भारत आने का लाभ नहीं ले पाएंगे.

Image

कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन मिलने के बाद कई देश नए लहर को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं और सीमाओं पर लगातार प्रतिबंध लगा रहे हैं इसी दरमियान सऊदी अरब ने भी अपने सारे बॉर्डर को सील कर दिया है और अगले आदेश तक यात्राओं को प्रतिबंधित कर दिया है.

अलग-अलग हवाई यात्रा कंपनी लगातार भारत-पाकिस्तान और अन्य देशों के लिए लगातार फ्री बुकिंग ऑफर दे रहे हैं ताकि हवाई यात्रा घाटा को कम किया जा सके.

GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।