भारतीय रेलवे के इस टूर पैकेज पर करें दुबई की यात्रा

अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं तो आपके लिए खुश खबरी है बहुत ही कम कीमत में आसानी से विदेश यात्रा कर सकते हैं। दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की तरफ से यात्रियों के लिए बेहतरीन और शानदार ऑफर लाया गया है। इस टूर पैकेज में आप दुबई घूम सकते हैं। यह पैकेज 5 दिन और 4 रात का होगा।

कब मिल रहा है यह मौका और कितना लगेगा किराया?

Dubai टूर आपको 11 मार्च से 15 तक मिलेगा जिसके लिए दो से तीन व्यक्तियों के रुकने के लिए पैकेज का किराया 85100 रुपए प्रति यात्री तक हो सकता है। बच्चों वालों को 84400 और 73300 बिना बेड होगा।

कैसे करना है बुकिंग?

अगर आप इस टूर के लिए बुकिंग करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर प्रयागराज जंक्शन में मौजूद आईआरसीटीसी के ऑफिस में बुकिंग करा सकते हैं।

बुकिंग के लिए किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत?

आपके पास कम से कम 6 महीने के लिए वैध पासपोर्ट की जेपीईजी फॉर्मेट में कलर स्कैन कॉपी, सफेद बैकग्राउंड के साथ 3.5×4.5 सेमी कलर स्कैन कॉपी वाली फोटो लेकिन तीन महीने से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

इस पैकेज में कुछ सेवाएं मौजूद नहीं हैं जैसे कि एयरपोर्ट टैक्स या फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी, मेन्यू का विकल्प आदि सेवा उपलब्ध नहीं है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>