दुबई में घूमने के लिए कई खूबसूरत स्थान हैं। घूमने फिरने की शौकीन लोगों के लिए यह एक बेहद ही पसंदीदा स्थल है। सितंबर में Roads and Transport Authority (RTA) के द्वारा यात्रियों के लिए एसी बस सर्विस की घोषणा की गई है जिसकी मदद से वह दुबई के स्थानों पर बिना किसी परेशानी के घूम सकते हैं।

मात्र Dh35 में कर सकते हैं भ्रमण

इसके लिए आरटीए के द्वारा Dh35 में ही बस सर्विस की सेवा शुरू की गई है। आईए जानते हैं कि इन बस से किन स्थानों का भ्रमण कराया जायेगा। इन बस की मदद से The Dubai Mall, Museum of the Future, Dubai Frame, Heritage Village, Dubai Gold Souq, Jumeirah, Grand Masjid, La Mer Beach और City Walk जैसे स्थानों के लिए बसों की सेवा दी जाएगी।

क्या होगी टाईमिंग?

बसों की टाईमिंग की बात करें तो यह बस The Dubai Mall से प्रस्थान करेगी। इसकी टाईमिंग 10am से 10pm तय की गई है। टिकट के लिए प्रति व्यक्ति Dh35 का भुगतान करना होगा। यह टिकट पूरे एक दिन के लिए वैध होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>