DUBAI पुलिस ने किया फ्रॉड का पर्दाफाश, कार खरीदकर फर्जी चेक भेजता था गैंग, जांच शुरू

Satyam Kumari19 April 20251 min read0 viewsUAE

दुबई पुलिस के द्वारा एक फ्रॉड का पर्दाफाश किया गया है जिसमें एक व्यक्ति कर खरीदने वाला बन कर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने कई लोगों के साथ इसी तरह की ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

कैसे करता था ठगी?

सबसे पहले आरोपी कर खरीदने में दिलचस्पी दिखाता था इसके बाद वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क करता था। कार खरीदने में उसकी रुचि को देख कर लोग अपनी कार बेच देते थे लेकिन वह उन्हें नगद देने के बजाय नकली चेक भेज देता था। ट्रांजैक्शन कंप्लीट होने के बाद तुरंत कार भेज दिया जाता था।

दुबई के criminal investigation department के anti fraud centre को इस बात की जानकारी मिली थी जिसके बाद जांच शुरु कर दी गई। यह गैंग दुबई के बाहर से संचालित किया जा रहा था जिसके बारे में जानकारी मिली है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले में जांच की जा रही है।

 

Share:

Comments

Leave a comment