Dubai: अब दुबई के कई बड़े और व्यस्त मॉल्स ने बैरियर-फ्री और ऑटोमैटिक पार्किंग सिस्टम को लागू कर दिया है. इस नए सिस्टम से एंट्री और एग्जिट पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और ट्रैफिक भी कम होगा. यह गाइड आपको जानकारी देगी कि Dubai Mall, Mall of the Emirates, City Centre Deira और BurJuman Mall में यह सिस्टम कैसे काम करता है, कितनी देर तक फ्री पार्किंग मिलती है, चार्जेस क्या हैं, और जुर्माने से कैसे बचें.

जानिए कैसे काम करता है यह सिस्टम

जुलाई 2024 में, दुबई मॉल ने सलिक (शहर का टोल गेट ऑपरेटर) के साथ मिलकर एक नया पेड पार्किंग सिस्टम शुरू किया है.

👉 कैसे काम करता है यह सिस्टम-

  • कुछ पार्किंग ज़ोन अब भी फ्री हैं, लेकिन कुछ पर फीस लागू हो गई है.

  • कोई बैरियर या टिकट नहीं होता – आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट अपने-आप स्कैन होती है.

  • अगर आपने पेड जोन में गाड़ी पार्क की, तो फीस सीधे आपके सलिक अकाउंट से कट जाती है.

इससे ट्रैफिक जाम और लंबी लाइन से राहत मिलेगी. इसके साथ ही  आसान, तेज और स्मार्ट पार्किंग अनुभव प्राप्त होगा. इस सिस्टम के तहत जैसे ही आप पार्किंग में प्रवेश करते हैं, आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट स्कैन की जाती है और उसे आपके सलिक अकाउंट से लिंक कर दिया जाता है. इस सिस्टम से यह जानकारी मिलती की आपने कितना समय पार्किंग में बिताया है और फिर उसी हिसाब से पार्किंग फीस सीधे आपके सलिक अकाउंट से कट जाती है.

खास बातें-

  • कोई टिकट नहीं लेना पड़ता

  • न कोई कूपन, न लाइन में लगना

  • सब कुछ ऑटोमैटिक और बिना किसी झंझट के

 

दुबई मॉल पार्किं फीस 📅 वीकडेज (सोमवार से शुक्रवार)

🕒 समय सीमा 💰 फीस
0 – 4 घंटे तक फ्री
4 – 5 घंटे तक Dh 20
5 – 6 घंटे तक Dh 60
6 – 7 घंटे तक Dh 80
7 – 8 घंटे तक Dh 100
8 घंटे से ज़्यादा Dh 200
12 घंटे से ज़्यादा Dh 500
24 घंटे से ज़्यादा Dh 1,000

वीकेंड (शनि–रवि)

🕒 समय सीमा 💰 फीस
0 – 4 घंटे तक फ्री
4 – 5 घंटे तक फ्री
5 – 6 घंटे तक फ्री
6 – 7 घंटे तक Dh 80
7 – 8 घंटे तक Dh 100
8 घंटे से ज़्यादा Dh 200
12 घंटे से ज़्यादा Dh 500
24 घंटे से ज़्यादा Dh 1,000