अभिनेता विवेक ओबेरॉय इस दिनों यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में हैं और वहां बिना वीजा पहुंचने के कारण जरा मुश्किलों में फंस गए हैं.

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय इस दिनों यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में हैं और वहां जरा मुश्किलों में फंस गए हैं. दरअसल, अभिनेता काम के सिलसिले में वहां गए थे लेकिन अपना वीजा वो भारत में ही भूल गए. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ विवेक ने अपना एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि उन्हें वहां किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है. विवेका का ये वीडियो इंटरनेट पर अब काफी वायरल हो रहा है और फैंस उनके जल्द लौटने के लिए दुआएं कर रहे हैं.

 

वीडियो में विवेक कहते हैं, “मैं यहां, खूबसूरत दुबई में हूं. मैं यहां कुछ काम से आया हूं, लेकिन आज मेरे साथ यहां कुछ मजेदार घटना हुई. तो मैंने सोचा आप सबके साथ भी शेयर करूं. जब मैंने दुबई में प्रवेश किया तो मुझे याद आया कि मेरे पास वीजा नहीं है. मेरा मतलब है मेरे पास वीजा तो है, लेकिन मैंने इसकी कॉपी अपने साथ नहीं रखी थी. मैं अपना वीजा लेना भूल गया और फोन पर भी इसकी डिजिटल कॉपी नहीं थी.”

 

विवेक आगे कहते हैं, “मैंने काफी गड़बड़ कर दी. यह थोड़ा अजीब था, क्योंकि आप यहां पहुंचने पर वीजा खरीद सकते हैं. लेकिन, अगर आपके पास पहले से ही वीजा है तो सिस्टम आपके वीजा एप्लीकेशन को डिक्लाइन कर देता है. लेकिन, यहां के लोगों ने मेरा बहुत साथ दिया. आमतौर पर दुबई को एक स्ट्रिक्ट देश माना जाता है. लेकिन, यहां लोगों ने जैसे मेरी मदद की, यह बहुत ही शानदार था. मैं सभी अधिकारियों और दुबई एयरपोर्ट को मेरा सहयोग करने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं.”

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।