विनोद शांतिलाल अडानी सबसे अमीर प्रवासी भारतीय

आईआईएफएल हुरुन के अनुसार दुबई में रहने वाले विनोद शांतिलाल अडानी सबसे अमीर प्रवासी भारतीय हैं। वहां पर उनका चीनी, ऑयल, एल्यूमिनियम, कॉपर और आयरन स्क्रैप का बिजनेस है। विनोद शांतिलाल ने भिवाड़ी में वी आर टेक्सटाइल्स नाम की कंपनी खोली थी, फिर वह सिंगापुर गए और सिंगापुर से 1994 में दुबई आ गए।

कई तरह के बिजनेस में अपना हाथ आजमाया

दुबई पहुंचने के बाद उन्होंने कई तरह के बिजनेस में अपना हाथ आजमाया और उनका बिजनेस दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ता गया। भारत के टॉप 10 अमीरों में छठे स्थान पर हैं। शांतिलाल अडानी हर रोज 102 करोड़ कमाते हैं।

पिछले पांच सालों में विनोद की प्रॉपर्टी में 37,400 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। आपको यह भी जान लेना चाहिए कि विनोद शांतिलाल अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर भारतीय गौतम अडानी के भाई हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।