image 1
image 1

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या का आँकड़ा 109 पहुँच गया है। सबसे ज्यादा 32 मामले महाराष्ट्र से हैं। और इसी बीच ताजा जानकारी आई है कि महाराष्ट्र में 11 संदिग्ध मरीज अस्पताल से भाग गए हैं। टाइम्स नॉऊ की खबर के अनुसार अस्पताल से भागे इन संदिग्धों का दुबई यात्रा का इतिहास है। इन्हें हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनकी जाँच हो चुकी थी, मगर रिपोर्ट आनी बाकी थी।

जानकारी के अनुसार, ये लोग दुबई क्रिकेट खेलने गए थे। इन्हें भारत लौटने के 2 घंटे बाद आइसोलेशन रूम में भेज दिया गया था। लेकिन ये लोग सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद नवी मुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन और स्थानीय पुलिस एक्शन में आई और इन्हें ढूँढने के लिए तलाशी अभियान शुरू हुआ।


यहाँ बता दें कि इन 11 लोगों में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है और चूँकि पूरी टीम उसके साथ थी, तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के आसार हैं। इसलिए इन लोगों को वापस अस्पताल लौटना बेहद जरूरी है।

गौरतलब है कि ये पहला मामला नहीं है जब कोरोना सस्पेक्टेड द्वारा इस प्रकार का लापरवाही वाला रवैया दिखाया गया हो। इससे पहले नागपुर में भी मामला सामने आया था। वहाँ कुछ संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। बाद में 5 में से 3 संदिग्ध वापस आ गए थे। उस समय कहा गया था कि पुलिस बाहर तैनात रहेगी। इसके अलावा बिहार के दरभंगा से भी ऐसा मामला सामने आया था। जहाँ संदिग्ध मरीज अस्पताल से भाग गया था।GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment