इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे माेहम्मद तारिक अजीज को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार करने के बाद उसे जमानत पर रिहा किया गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला आठ मई का है। मूल रूप से असम निवासी मोहम्मद तारिक अजीज दुबई से इंडिगो फ्लाईट से नई दिल्ली पहुंचा था। उसे अगली फ्लाईट से दीमापुर जाना था। शाम करीब पांच बजे बोर्डिंग गेट एक व तीन के सामने वह राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर नमाज पढ़ने लगा। उसकी गतिविधि संदिग्ध लग रही थी। इस दौरान सीआइएसएफ के जवान ने उसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए देख लिया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

 

पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस के हवाले किया

पूछताछ के बाद उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने उसका पासपोर्ट, बोर्डिंग पास की फोटोकापी जब्त करने के साथ ही उससे राष्ट्रीय ध्वज भी ले लिया। साथ ही इंसल्ट आफ नेशनल आनर एक्ट 1971 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर उसी दिन रिहा कर दिया गया था।

जांच में जुटी पुलिस

इसके  साथ ही उसे निर्देश दिया गया है कि छानबीन के दौरान उसे जब भी बुलाया जाएगा तो उसे आना पड़ेगा और अगर नहीं आएगा तो उसे फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है। सीआइएसएफ के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की बात सामने आने पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, जिससे कि आरोपित की अन्य गतिविधियों के बारे में पता किया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।