दुबई से आये एक विमान में लावारिस हालत में 1.89 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ।सोना बिस्कुट के रूप में लाया गया था। जो एक डिब्बे के अंदर था। वहीं दो द‍िन पहले बंगाल की रहने वाली एक महिला दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ आ गई। यहां कस्टम की टीम ने जब महिला यात्री की जांच की तो उसके अंतःवस्त्र से 2218.16 ग्राम सोने का पेस्ट मिला।

 

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दुबई से एयर  इंडिया का विमान  आईएक्स  0194 आया था। यात्रियो के उतरने के बाद विमान की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान लावारिस हालात में एक डिब्बा मिला। जिसमें सोने के बिस्कुट थे। कस्टम विभाग की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि दुबई से लखनऊ पहुंचे एक विमान की चेकिंग में जो डिब्बा मिला, उसमें  33 सोने के बिस्कुट बरामद हुए।  जिनका वजन 3 किलो 84 ग्राम है। सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 1,88,99,179 बताई जा रही है। बरामद सोने को जब्त किया गया है।  सोना कौन लेकर आया इसकी जांच जारी है। अंदेशा है कि  तस्कर दुबई से सोना लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था । यहां  कस्टम  की सख्ती से वह बाहर नही ले जा सका। सोना जहाज में ही छोड़कर फरार हो गया।

 

दो द‍िन पहले मह‍िला से हुई थी बरामदगी : बंगाल की रहने वाली एक महिला दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ आ गई। यहां कस्टम की टीम ने जब महिला यात्री की जांच की तो उसके अंतःवस्त्र से 2218.16 ग्राम सोने का पेस्ट मिला। इसकी कीमत करीब 1.13 करोड़ रुपए है। कस्टम टीम ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई-8457 दुबई से लखनऊ आया था। विमान से बंगाल की रहने वाली एक महिला आयी। उसने कुछ दिन पहले दुबई यात्रा की थी।कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा और महिला इंस्पेक्टरों की टीम ने दुबई से आई महिला से पूछताछ की। जांच में शरीर मे मेटल होने की पुष्टि हुई। महिला ने अंतःवस्त्र में सोने के पेस्ट को सफेद पॉलीथिन में रखकर उसे सिलवा दिया था। कस्टम ने 1.13 करोड़ रुपए का सोना बरामद कर लिया।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।